देवीधुरा बग्वाल मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, CCTV और सादे कपड़ों में जवान रखेंगे नजर, देवीधुरा मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता

Spread the love

 

फोटो— पुलिस अधीक्षक रेखा Add Postयादव।

देवीधुरा। प्रसिद्ध बाराही धाम देवीधुरा बग्वाल मेले में 23 अगस्त से शुरू होने वाले 13 दिवसीय मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस जवान भी लगातार नजर बनाए रखेंगे।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को मेहमान की तरह सम्मान और सुरक्षा दी जाएगी। आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सड़क और पैदल मार्गों की निगरानी की जाएगी।

मेले को चार सेक्टरों में बांटकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। मंदिर परिसर और मुख्य बाजार को अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। बाजार क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

पूरे मेला क्षेत्र को CCTV कैमरों से कवर किया जाएगा। एंटी-सबोटाज चेकिंग, वाहन चेकिंग और फ्रिस्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। बाहर से आने वाले व्यापारियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। मेले में करीब आधा दर्जन स्थानों समेत सड़क के ऊपर-नीचे उपलब्ध स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस और पीएसी का भी पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि भले ही श्रद्धालुओं को खाकी वर्दी कम नजर आए, लेकिन पुलिस की निगाह चप्पे-चप्पे पर रहेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उन्हें सुरक्षित और सुखद मेले का अनुभव देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *