त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 परिणाम आने हुए शुरू

गौलापार, चोरगालिया क्षेत्र की मतगणना चालू

नया गांव कटान ग्राम प्रधान गजेंद्र प्रसाद, लगभग 90 वोटो से आगे

खनवाल कटान, प्रधान पद पर पूनम जांगी,लगभग 180 वोट से आगे

किशन पुर रैकवाल, उमा रैकवाल, जीती

जगतपुर, ग्राम प्रधान: यशवंत सिंह कार्की की जीत

आमखेड़ा चोरगलिया ग्राम प्रधान : गीता बुघानी की जीत

हल्द्वानी के एच एन इंटर कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है शुरुआती दौर में गौलापार चोरगलिय से मतगणना हो रही है हल्द्वानी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 परिणाम आने हुए शुरू विकासखंड में 8 राउंड की काउंटिंग होनी है जिसमें 28 टेबल लगाई गई है और प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक और एक सुपरवाइजर की ड्यूटी तैनात की गई है। एडीएम विवेक राय का कहना है कि जिले के सभी आठों ब्लॉक में मतगणना शुरू हो चुकी है निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी प्रत्याशियों के एजेंट के समक्ष स्ट्रांग रूम की सील खोली गई है और मत पत्तियां को काउंटर पर रखकर मतगणना शुरू कर दी गई है।