बाराही धाम में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ,सोना अग्नि परीक्षा से गुजरकर कुंदन बनता है, वैसे ही संघर्षों से तैयार होता है भाजपा कार्यकर्ता

Spread the love

 

फोटो – बाराही धाम में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में मौजूद जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

 

लोहाघाट। बाराही धाम में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से पहुंचे 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रवादी सोच से जोड़ने का प्रयास किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वर्षों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की अग्नि परीक्षा से गुजरकर तैयार होता है। जिस प्रकार सोना तपकर कुंदन बनता है, उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित रहता है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं दूसरा सत्र में प्रदीप बिष्ट ने भारतीय जनसंघ से भाजपा तक के इतिहास और पार्टी की वैचारिक यात्रा को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के सुख-दुख में सहभागी बनकर राष्ट्रहित में कार्य करता है। वहीं कुंदन लटवाल ने भाजपा को मूल्य आधारित और पारदर्शी राजनीति की पहचान बताते हुए प्रख्यात लोकगायक हीरा सिंह राणा के गीतों से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। प्रशिक्षण शिविर का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के निर्देशन में चल रहा है जबकि शिविर के संचालन एवं आयोजन में जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया एवं भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे सहयोग कर रहे है। शिविर में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। आज प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *