16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार , पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल , बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज

Spread the love

फोटो – एसपी रेखा यादव

महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी

चंपावत। यहां ग्रामीण क्षेत्र से अपने पिता के उपचार के लिए आई 16 वर्षीय बालिका का दिनदहाड़े कथित अपहरण कर उसे अज्ञात स्थान में ले जाने की घटना ने पूरे जिले को शर्मशार कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं यहां की प्रकृति व संस्कृति की एकदम विरुद्ध है तथा ऐसे अपराधिक मामलों को शक्ति के साथ कुचला जाना चाहिए। यह घटना विगत मंगलवार 5 मई की है बताया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र से एक व्यक्ति अपने उपचार के लिए अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ जिला चिकित्सालय आया था लेकिन दिन के 2:30 बजे बाद वह दिखाई नहीं दी बाद में फोन से पता चला कि वह किसी युवक के साथ बारात में गई है जब देर रात तक वह नहीं लौटी तो पिता की चिंता बढ़ गई तथा लगातार बेटी के से संपर्क करते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला रात लगभग सवा दो बजे बेटी का फोन आने के कुछ समय बाद वह बंद हो गया। अलबत्ता बीमार पिता की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही सभी स्थानों की नाकेबंदी कर बालिका को सल्ली गांव से सुबह 4:00 बजे बरामद कर लिया लेकिन बालिका नग्नावस्था में थी तथा उसे बाध कर रखा गया था तथा तीनों अभियुक्त उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गए थे पुलिस ने सकुशल बालिका को जिला चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करने के साथ चिकित्सा परिक्षण कराया। बालिका के अनुसार अभियुक्तों ने उसे हथियार दिखाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और घटना की अन्य लोगों को जानकारी दिए जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी है कि यह जो उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह जान से हाथ धो देगी घटना की सूचना मिलने पर नगर तथा गांव के तमाम लोग यहां कोतवाली में पहुंच गए तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि बालिका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर तीनों युवकों के विरुद्ध नामजद गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा बालिका की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अपराधी धाराओं में और तब्दीली की जाएगी। बहरहाल उनका कहना है। इस प्रकार की अपराधों को पुलिस शक्ति से निपटेगी तथा किसी को भी यहां के शांत वातावरण को कंपीत करने की इजाजत निही दी जा सकती है। एसपी ने बताया कि बालिका के पिता द्वारा पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस उसी वक्त से ही सक्रिय हो गई थी तथा उसने सुबह तड़के बालिका को यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक गांव में बरामद कर लिया। घटना की विवेचना महिला एसआई प्रियंका द्वारा की जा रही है। उधर घटना को लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आनंद मेहरा ने जहां इस घटना को गंभीर एवं संगीन आपराधीक प्रवृत्ति बताते हुए पहाड़ों में दस्तक दे रही मनोवृत्तियों पर अपनी चिंता जाहिर की है वही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र में इस प्रकार की वारदातों को हर किसी के लिए एक अशुभ संकेत बताया है। इस घटना की गूंज देहरादून के राजनीतिक गलियारों में भी सुनी जा रही है। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में पुलिस युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है तथा नामजद अपराधीयों को तत्काल पकड़ने के आदेश दिए गए हैं। एसपी का कहना है लोगों को इस प्रकार की मनोवृत्तियों को पनपने से रोकने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *