अमोड़ी में बड़ा हादसा टला, पलटी बुलेरो; 10 यात्रियों की बची जान।

Spread the love

 

फोटो अमोड़ी के समीप सड़क किनारे पलटी बोलेरो।

 

 

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलटी, सभी यात्रियों को आई मामूली चोटें; मुख्यमंत्री कार्यालय के नोडल अधिकारी ने संभाला राहत एवं बचाव कार्य।

 

 

 

चंपावत। चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को अमोड़ी स्थित तुलसी होटल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही बोलेरो (यूके05-टीए-0839) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के पास पलट गई। वाहन में चालक समेत 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बचाव हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में फंसे यात्री किसी तरह बाहर निकले। यात्रियों का आरोप था कि वाहन तेज गति से चल रहा था, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। वहीं चालक ने हादसे के लिए ब्रेक फेल होने को जिम्मेदार बताया।

इसी दौरान चंपावत की ओर से अपनी टीम के साथ आ रहे मुख्यमंत्री कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया, घायलों को अलग-अलग वाहनों से सुरक्षित रवाना कराया और जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विपिन पंत और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टनकपुर की ओर भेजा गया। राहत एवं बचाव अभियान में डीआईओ गिरिजा शंकर जोशी तथा ब्रजेश जोशी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *