


चंपावत: पश्चिम बंगाल समेत असम पांडिचेरी आदि राज्यों में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली जैसी खुशियां मनाते हुए पटाखे फोड़े। इस जीत में आम लोगों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगावतार बताया, वहीं गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के कौशल रणनीति की सराहना करते हुए सभी लोगों का कहना था कि यह चुनावी संघर्ष सामान्य न होकर सशक्त राष्ट्र के निर्माण करने वाली ताकतों एवं राष्ट्रों को कमजोर करने वाली ताकतों के बीच का चुनावी युद्ध था। जिसमें बंगाल, असम एवं पांडिचेरी की जनता ने राष्ट्रीय सोच के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके लिए सभी ने वहां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। चंपावत में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, निर्मल महारा, शंकर पांडे, सूरज प्रहरी, हरीश मिश्रा, जनार्दन चिलकोटी, मणि प्रभा, प्रेमा चिलकोटी आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि जिन विधानसभाओं में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी गए थे वहां भी भाजपा ने भारी मतों से अपना परचम लहराया है।लोहाघाट नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा की मौजूदगी में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सुभाष बगोली, राजू गढ़कोटी, सुनील चौबे, लोहित खोलिया, मनीष फर्त्याल, सूरज कुमार, आदि तमाम लोगों ने मिठाइयां बांटी तथा खुशियों का इजहार किया। उधर लड़ियाघाटी क्षेत्र में पटाखों की गूंज ने घाटी क्षेत्र को गुंजित कर दिया। यहां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, दीपेंद्र कुलियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, मुकेश मेहता, रमेश चंद्र भट्ट, दीपक बिनवाल, प्रदीप जोशी, राजेंद्र कुलियाल, मोहन जोशी, गजेंद्र कुलियाल, शंकर बिनवाल, विक्रम बोहरा, शिवदत्त जोशी, आदि कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर हर व्यक्ति का मुंह मीठा किया तथा एक दूसरे को बधाई दी।


