जंगल की आग बनी गांव के लिए खतरा, फायर टीम ने रात में पैदल पहुंचकर बचाई बस्ती

Spread the love

 

फोटो – रात के अंधेरे में पैदल पहुंचकर जंगल की आग बुझाते फायर स्टेशन लोहाघाट के जवान।

 

 

लोहाघाट। क्षेत्र में देर रात एक बड़ी अनहोनी टल गई, जब ग्राम ईजड़ा (बाराकोट) के पास जंगल में लगी आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी। रात्रि के समय इसकी सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट अलर्ट हो गया और तत्काल एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

घटनास्थल सड़क से काफी दूरी पर होने के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में फायर कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए पैदल ही जंगल की ओर कूच किया। कठिन रास्तों को पार कर टीम समय पर मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

फायर टीम ने पारंपरिक तरीके से आग को पीट-पीटकर पूरी तरह बुझा दिया, जिससे गांव को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच सकती थी।

फायर कर्मियों की तत्परता और साहसिक प्रयास से एक बड़ा खतरा टल गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *