कहीं मुख्यमंत्री का यही अंदाज विधानसभा चुनाव 2027 में विपक्ष को देगा पटकनी, सीएम की सरलता और सहजता को जनता कर रही है स्वीकार

Spread the love

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां इन दोनों राज्य के विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ दौरे कर रहे है वही उनकी सरलता और सहजता और सादगी को जनता में स्वीकार्यता दिख रही  है और सीएम स्वयं जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को निवारण करते हुए दिख रहें हैं ऐसे में वे रामनगर में रविवार के दिन को अहाना रिसॉर्ट हैलीपेड पहुँचें।

इस दौरान हैलीपैड पर भारी संख्या में क्षेत्र के बच्चे एकत्रित हुए उन्हें देखते ही स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच स्वयं पहुंच गए। मुख्यमंत्री के बच्चों के पास पहुंचते ही बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और उनसे आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों का भरपूर आनंद लिया और उनके साथ सेल्फी व समूह फोटो खिंचवाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *