

काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र *सर्वज्ञ श्रीवास्तव* ने JEE Mains-2 परीक्षा में *99.2414 पर्सेंटाइल* अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र *सार्थक रावत* ने भी *96.2460 पर्सेंटाइल* एवं *मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 प्राप्त कर *IIT JEE Advanced* हेतु सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।



उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ श्रीवास्तव न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के निदेशक *डॉ. दीपक बलूटिया*, चेयरपर्सन *डॉ. गीतिका बलूटिया*, *आयुषी बलूटिया*, प्रधानाचार्य *श्री अनुराग माथुर*, उप-प्रधानाचार्या *श्रीमती ममता तनेजा*, कोऑर्डिनेटर *श्रीमती प्रियंका शर्मा*, अकादमिक कोऑर्डिनेटर *श्री मनमोहन जोशी* सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है तथा सर्वज्ञ श्रीवास्तव , सार्थक रावत एवं मृदुल नाथ गोस्वामी के अभिभावकों को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।


