विकास स्वायत्त सहकारिता लोहाघाट की वार्षिक आम सभा संपन्न , शेयरधारकों में बांटा गया ₹92,480 का लाभांश, भावना मनराल बनीं अध्यक्ष

Spread the love

 

फोटो कैप्शन: विकास स्वायत्त सहकारिता की आमसभा में संचालक मंडल को शपथ दिलाते हुए पदाधिकारी।

 

लोहाघाट। ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम के सहयोग से संचालित विकास महिला संकुल संघ लोहाघाट की तृतीय वार्षिक आम सभा ब्लॉक सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष *भावना मनराल* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में संघ की वार्षिक प्रगति प्रस्तुत की गई। संचालक मंडल द्वारा एक निष्क्रिय पद पर नए निदेशक का चयन करते हुए 11 सदस्यीय मंडल का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष *भावना मनराल*, कोषाध्यक्ष *मुन्नी खर्कवाल* एवं सचिव *गीता विश्वकर्मा* के नाम पर सहमति बनी। कोषाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष सहकारिता ने व्यवसाय एवं ब्याज से कुल ₹1,17,500 का लाभ अर्जित किया। बोर्ड के निर्णय अनुसार 80% धनराशि यानी *₹92,480 का लाभांश शेयरधारकों को वितरित* किया गया। जिला प्रबंधक *ममराज चौहान* ने कहा कि आगामी वर्ष में व्यवसाय योजना के अनुसार टर्नओवर एवं लाभांश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामोत्थान एवं ब्लॉक रीप के अधिकारियों ने संचालन प्रक्रिया एवं उद्यम योजनाओं की जानकारी दी। सभा में कुल *195 शेयरधारक एवं समूह सदस्य* उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *