

कुल 258 चालान, 73 वाहन सीज एवं 05 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई

Nainital । डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में यातायात व्यवस्था को *सुचारू एवं दुरुस्त बनाए रखने , सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन* करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में *डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* के पर्यवेक्षण में जनपद के *समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, TSI रामनगर तथा प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी को परमिट की शर्तों का उल्लंघन* करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा *अभियान चलाकर परमिट की शर्तों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन* करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 258 चालान एवं 73 वाहनों को सीज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।
*कार्रवाई का विवरण—*
– कुल चालान – 258
– कुल वाहन सीज – 73
– मोटरसाइकिल सीज – 72
– ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण – 05
– संयोजन शुल्क – ₹47,000/- वसूला गया।
*क्षेत्रवार सीज वाहनों का विवरण—*
– निरीक्षक यातायात हल्द्वानी – 09 वाहन सीज
– निरीक्षक यातायात भीमताल/भवाली/कैंचीधाम – 09 वाहन सीज
– सीपीयू हल्द्वानी – 24 वाहन सीज
– थानों द्वारा -224 के नगद चालान किए गए।



